Advertisement

Responsive Advertisement

MS Word में Labels क्या है?

Label किसी वस्तु पर कागज का एक छोटा-सा वह टुकड़ा लगा देना, जिस पर उस वस्तु से सम्बंधित कोई जानकारी लिखी हो जैसे: Manufacture date (mfg), Expiry date इत्यादि, उसे लेबल (Label) कहते हैं | लेबल को सूचक पत्र और Stickers भी कहते हैं| 

दवाई पर, बिस्कुट, नमकीन इत्यादि चीजों पर आपने देखा होगा एक छोटा-सा कागज का टुकड़ा लगा होता है और उस पर तारीख, कंपनी का नाम, कीमत आदि लिखी रहती है|


लेबल की मुख्य विशेषताएं:

1. Label में आप Single एड्रेस तैयार कर सकते हैं|

2. लेबल में आप चाहें तो एक साथ कई यानि Multiple लेबल भी बना सकते हैं|

3. लेबल बनाने के बाद उसे पेज पर या Stickers शीट पर प्रिंट करके आप अपने जरूरत अनुसार किसी वस्तु पर चिपका सकते हैं|

4. लेबल ऑप्शन का उपयोग करके आप CD या DVD पर चिपकाने के लिए लेबल तैयार कर सकते हैं|

5. लेबल ऑप्शन की मदद से कई चीजों का लेबल बनायें जाते हैं जैसे: नाम, कंपनी का नाम, उपनाम, तारीख, कीमत इत्यादि|


Post a Comment

0 Comments