Advertisement

Responsive Advertisement

कंप्यूटर मेमोरी की यूनिट क्या है?

किसी भी चीज को मापने के लिए उसका एक मात्रक होता है जैसे: समय मापने के लिए सेकंड, किसी चीज की दूरी मापने के लिए मिलोमीटर इत्यादि | उसी प्रकार कंप्यूटर की मेमोरी की स्टोरेज क्षमता मापने के लिए मेमोरी की यूनिट (इकाई ) है |


कंप्यूटर मेमोरी की यूनिट क्या है?

कंप्यूटर की स्टोरेज यूनिट कंप्यूटर की मेमोरी है, जिसमें डाटा और प्रोग्राम सेव होता है | मेमोरी की स्टोरेज क्षमता मापने के आधार पर इसकी कई यूनिट है जैसे: KB, MB, GB इत्यादि |

कंप्यूटर की अपनी एक अलग मशीनी भाषा है जिसे बाइनरी भाषा कहते हैं | यह बाइनरी भाषा सिर्फ दो अंक (Digit) पर काम करता है यानि बाइनरी भाषा में सिर्फ दो ही अक्षर होते हैं 0 और 1 | कंप्यूटर सीधे तौर पर इसी भाषा को समझता है | जब आप कंप्यूटर में कुछ टाइप करते हैं तो कंप्यूटर उसे समझने के लिए उसे बाइनरी भाषा में बदल लेता है और उसके बाद कंप्यूटर के सर्किट इस बाइनरी कोड को पढ़ लेते है और उसे विधुत संकेतो ( Electrical signals )बदल लेता है |बाइनरी कोड में 0 का मतलब low या Off होता है और 1 का मतलब High या On रहता है |

बाइनरी भाषा के एक अक्षर एक बिट के बराबर होता है | इस प्रकार कंप्यूटर की सबसे छोटी इकाई बिट (bit) होती है, और जब चार बिट को एक साथ मिला दिया जाता है तो उसे एक निब्ब्ल (Nibble) कहते हैं | किसी भी मेमोरी में जानकारी बाइनरी अंक 0 और 1 के रूप (form) में सेव होता है |

इसी प्रकार आठ बिट के एक समूह को एक बाइट (Byte) कहा जाता है | उदहारण के लिए अगर आप कंप्यूटर में कोई अक्षर या अंक टाइप करते हैं तो वह मेमोरी स्टोरेज साइज़ एक बाइट (Byte) लेता है क्योंकी आपने जो यह एक अक्षर या अंक टाइप किया है इसके पीछे आठ बाइनरी कोड लगे है (और एक बाइनरी कोड एक बिट के बराबर होता है 8 बिट को मिला कर एक बाइट बनता है ) | इस प्रकार डाटा के स्टोरेज साइज़ को Represent के लिए बाइनरी डिजिट का सेट होता है जिसमें 8 बाइनरी डिजिट या 8 बिट (उदहारण: 10011001) होता है, जिसे एक बाइट कहते हैं | इसी प्रकार और भी ज्याडा डाटा को Represent करने के लिए बाइनरी डिजिट का और बड़ा सेट होता है जैसे: KB, MB, GB इत्यादि |
  • 0 या 1 = 1 bit (बिट)
  • 4 bits = 1 nibble (निब्‍बल)
  • 8 bits = 1 byte (बाइट)
  • 1 byte = 1 Character (करैक्टर)
  • 1024 bytes = 1 KB (Kilobyte) किलोबाइट
  • 1024 KB = 1 MB (Megabyte) मेगाबाइट
  • 1024 MB = 1 GB (Gigabyte) गीगाबाइट
  • 1024 GB = 1 TB (Terabyte) टेराबाइट
  • 1024 TB = 1 PB (Petabyte) पेटाबाइट
  • 1204 PB = 1 EB (Exabyte) एक्साबाइट
  • 1024 EB = 1 ZB (Zettabyte) ज़ेटाबाइट
  • 1024 ZB = 1 YB (Yottabyte) योटाबाइट

कंप्यूटर की मेमोरी यूनिट 1024 शुरू से ही क्यों गिना जाता है?

कंप्यूटर की अपनी एक अलग भाषा है जिसे बाइनरी भाषा कहते हैं | यह बाइनरी भाषा सिर्फ दो अंक (Digit) पर काम करता है यानि बाइनरी भाषा में सिर्फ दो ही अक्षर होते हैं 0 और 1 इसलिए कंप्यूटर में जो यूनिट होते है वो दो की पॉवर से नापा जाता है, और जब इसे आप दो से घुना करेंगें तो यह 1024 यूनिट बनता है | इसलिए कंप्यूटर की मेमोरी की यूनिट 1024 से शुरू होते हैं |
उदहारण: यह इस तरह से गुणा किया जाता है:
  1. 2^0 = 1
  2. 2^1 = 2
  3. 2^2 = 4
  4. 2^3 = 8
  5. 2^4 = 16
  6. 2^5 = 32
  7. 2^6 = 64
  8. 2^7 = 128
  9. 2^8 = 256
  10. 2^9 = 512
  11. 2^10 = 1024

कंप्यूटर की स्टोरेज Capacity क्या है?

अगर आप ये सोच रहें हैं कि कंप्यूटर की Storage Capacity मतलब कंप्यूटर की मेमोरी कि स्टोरेज साइज़ कितना है ? और इसमें हम अपना कितना डाटा स्टोर करके रख सकते हैं ? तो इसका अब तक कोई भी फिक्स स्टोरेज साइज़ नहीं है यह इस बात पर Depend करता है कि आपके Computer में कितना स्टोरेज साइज़ की मेमोरी लगी हुई है क्योंकि मार्किट में तो काफी High Storage Capacity में अब तक योटा बाइट में कंप्यूटर मेमोरी आ चुकी है, यानि आप अपने कंप्यूटर की मेमोरी हार्ड डिस्क को योटा बाइट साइज़ में भी लगा सकते हैं| 

Post a Comment

0 Comments