Advertisement

Responsive Advertisement

Microsoft क्या है? (What is Microsoft in Hindi) - इतिहास, प्रोडक्ट और पूरी जानकारी

आज की Digital दुनिया में अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप का Use करते हैं, तो आपने 'Microsoft' का नाम जरुर सुना होगा, चाहे स्कूल का प्रोजेक्ट बनाना हो, ऑफिस का काम करना हो (MS Word/Excel) या गेम खेलना हो, माइक्रोसॉफ्ट लोगो के जीवन में किसी न किसी तरहे से डिजिटल चीजें से जुड़ा हुआ है।

Apple, Amazon, Google और Meta के साथ-साथ Microsoft भी दुनिया की "Big Five" टेक कंपनियों में अब शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं? कि यह कंपनी कैसे शुरू हुई, इसके मालिक कौन हैं? और यह पैसे कैसे कमाती है?

आइए, आज के इस आर्टिकल में माइक्रोसॉफ्ट की पूरी ए-टू-जेड जानकारी बिल्कुल सरल हिन्दी भाषा में जानना शुरू करते हैं।


माइक्रोसॉफ्ट क्या है? (Microsoft Kya Hai)

Microsoft दुनिया पर राज करने वाली सबसे बड़ी most Popular अमेरिकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है। दुनिया के सबसे ज्यादा कंप्यूटर माइक्रोसॉफ्ट के Windows ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही चलते हैं। शुरू में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सॉफ्टवेयर बनाने का काम करती थी, और कई विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम और ऑफिस सॉफ्टवेयर बनाई जैसे विंडोज विस्टा, विंडो XP इत्यादि और MS Office 2003, 2007 इत्यादि

आज के समय में यह कंपनी Computer Software, Consumer Electronics, Personal Computers, Office Productivity Applications, ऑपरेटिंग सिस्टम, सर्वर, गेमिंग डिवाइस, लैपटॉप इत्यादि चीजें बनाती है और लोगो को सर्विस देती है | इसका Headquarter अमेरिका के रेडमंड, वॉशिंगटन में है, इसका ऑफिस पूरी दुनियाभर में 96 से भी ज्यादा देशों में है | भारत में इसका ऑफिस हैदराबाद, अहमदाबाद, बंगलौर, चेन्नई, मुंबई, नॉएडा जैसे कई शहरों में है |


माइक्रोसॉफ्ट नाम का मतलब क्या है?

"Microsoft" यह नाम दो शब्दों को मिलाकर (Portmanteau) बनाया गया है, Micro (माइक्रो) शब्द - Microcomputer से लिया गया है और Soft (सॉफ्ट) शब्द - Software से लिया गया है, उसके बाद दोनों शब्दों को जोड़ कर Microsoft नाम बनाया गया है, यह नाम बताता है कि यह एक ऐसी कंपनी है जो माइक्रो कंप्यूटर (पर्सनल कंप्यूटर) के लिए सॉफ्टवेयर बनाती है, इसका नाम इसी काम के लिए रखा गया है|


माइक्रोसॉफ्ट का इतिहास और शुरुआत (History)

माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत यानि स्थापना 4 अप्रैल 1975 को हुई थी। इसकी शुरुआत दो बचपन के दोस्त - बिल गेट्स (Bill Gates) और पॉल एलन (Paul Allen) ने मिलकर एक छोटे से ऑफिस की थी। 

Microsoft ke owner
Microsoft ke founder

कंपनी का पहला काम अल्टेयर 8800 (Altair 8800) कंप्यूटर के लिए 'BASIC' इंटरप्रेटर (प्रोग्रामिंग लैंग्वेज) बनाना था। 1980 के दशक में माइक्रोसॉफ्ट ने IBM कंपनी के लिए अपना पहला ऑपरेटिंग सिस्टम MS-DOS बनाया था, इसके बाद 20 नवंबर 1985 को पहला 'Windows 1.0' लॉन्च क्या था उसके बाद यह कंपनी काफी पोपुलर हो गयी।


सत्य नडेला (Satya Nadella) का युग

वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट के CEO और Chairman भारतीय मूल के सत्य नडेला है। इनका जन्म हैदराबाद, भारत में हुआ था। यह 1992 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े और 4 फरवरी 2014 को कंपनी के तीसरे CEO बने। सत्य नडेला जी के विजन (खासकर क्लाउड कंप्यूटिंग और AI) के कारण ही आज माइक्रोसॉफ्ट की वैल्यू कई ट्रिलियन डॉलर तक पहुँच गई है।


माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट्स क्या-क्या है?

माइक्रोसॉफ्ट के आज कई पोपुलर प्रोडक्ट्स और सर्विस है जैसे :- Windows Operating System, Window 10, Window 11, Microsoft Office Package -Word, Excel, PowerPoint, Microsoft Office 365, Azure Cloud Service, Xbox Gaming System, Bing, Edge, Window 365 Cloud PC इत्यादि | इस कंपनी के कई Subsidiaries Companies भी है जैसे LinkedIn, Nuance, GitHub, Skype आदि|


माइक्रोसॉफ्ट के टॉप प्रोडक्ट्स (Top Products)

माइक्रोसॉफ्ट के बहुत सारे प्रोडक्ट्स और सर्विस है, आइए इसके कुछ सबसे खास प्रोडक्ट्स के बारे में जानते हैं:

1. Windows (विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम)
यह माइक्रोसॉफ्ट की जान है। 'विंडोज' का मतलब 'खिड़कियाँ' होता है, क्योंकि यह स्क्रीन पर अलग-अलग बॉक्स (Windows) में जानकारी दिखाता है। Windows XP, 7, 10 और अब Windows 11 ने कंप्यूटर चलाने को इतना आसान बना दिया है कि आज भी बिज़नेस और पर्सनल यूज़ में इसी का दबदबा है और इसे माइक्रोसॉफ्ट का जान इसलिए कहते हैं क्योंकि दुनियाभर के सबसे ज्यादा कंप्यूटर में Windows ही है और अक्सर एक नया User अपने कंप्यूटर में सबसे पहले विंडोज ही इनस्टॉल करता है और विंडोज सिस्टम से ही कंप्यूटर सीखने की शुरआत करता है|

2. Microsoft Office (MS Office)
ऑफिस, स्कूल, और बिज़नस के कामों के लिए यह दुनिया का नंबर-1 सॉफ्टवेयर है। इसके मुख्य ऐप्स इस प्रकार हैं:

  • MS Word: लेटर, रिज्यूमे, और टेक्स्ट डॉक्यूमेंट टाइप करने और बनाने के लिए।
  • MS Excel: डेटा एनालिसिस, अकाउंटिंग, और स्प्रेडशीट बनाने के लिए। (हर ऑफिस की जान)
  • MS PowerPoint: फोटो, वीडियो और एनीमेशन के साथ शानदार प्रेजेंटेशन (Slides) बनाने के लिए।
  • MS Access: बड़े डेटाबेस को मैनेज करने के लिए।
  • MS Outlook: प्रोफेशनल ईमेल और मीटिंग्स को मैनेज करने के लिए।


3. Microsoft Surface (हार्डवेयर और लैपटॉप)

सॉफ्टवेयर Sector में राज करने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने खुद के प्रीमियम लैपटॉप और टैबलेट भी निकाले हुए है, जिन्हें 'Surface' कहा जाता है। ये काफी स्लीक, टचस्क्रीन और पावरफुल होते हैं।

1. Surface Laptop (13.8-इंच) - पोर्टेबिलिटी और पावर का मेल
यह लैपटॉप उन लोगों के लिए Best है जो हमेशा travel करते हैं और एक हल्का लेकिन पावरफुल लैपटॉप चाहते हैं। इसमें Snapdragon® X Plus (10-कोर) और X Elite (12-कोर) प्रोसेसर का ऑप्शन मिलता है, आप अपने अनुसार ले सकते हैं, जो इसे पुराने मॉडल्स की तुलना में 80% तक fast बनाता है। इसकी 13.8-इंच की पिक्सलसेंस टचस्क्रीन जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और विजुअल्स बहुत smooth लगते हैं। इसकी 20 से 22 घंटे की बैटरी लाइफ है, इसमें 1080p सरफेस स्टूडियो कैमरा, Copilot और एआई के साथ (जैसे 'Recall' और 'Cocreator') भी शामिल हैं। यह 13.8-इंच वाला लैपटॉप स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए बेस्ट होता ह|

2. Surface Laptop (15-इंच) - बड़ी स्क्रीन और ग्राफ़िक कार्य
यह मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और ग्राफ़िक डिज़ाइन के लिए बेस्ट हैं, इसमें मुख्य रूप से Snapdragon® X Elite प्रोसेसर है, इसमें 15-इंच की बड़ी स्क्रीन भी है और इसमें बेहतर विजुअल अनुभव के लिए HDR और डॉल्बी विजन IQ का सपोर्ट है। इसकी बैटरी लाइफ 22.5 घंटे तक है, और इसमें microSDXC कार्ड रीडर दिया गया है, जो क्रिएटर्स के लिए डेटा ट्रांसफर करने का एक अच्छा ऑप्शन देता है| ये लैपटॉप ग्राफ़िक डिज़ाइनर्स और उनके लिए बेस्ट है - जिन्हें बड़ी स्क्रीन पसंद है।

3. Surface Pro (2-in-1) - Creators के लिए Best
यह माइक्रोसॉफ्ट का सबसे पोपुलर 2 In One डिवाइस है जिसे आप टैबलेट और लैपटॉप दोनों की तरह Use कर सकते हैं। इसमें 13-इंच की पिक्सलसेंस स्क्रीन अब OLED विकल्प के साथ आती है (X Elite मॉडल में), जो गहरे काले रंग और वाइब्रेंट कलर्स देती है। यह Snapdragon® X Plus और Elite दोनों प्रोसेसर में available है। इसकी खासियत इसका डिटैचेबल (अलग होने वाला) कीबोर्ड और सरफेस स्लिम पेन सपोर्ट है, जो इसे ड्राइंग, नोट Taking और प्रेजेंटेशन के लिए बेस्ट बनाता है। इसकी बैटरी लाइफ लगभग 14 से 16 घंटे (वीडियो प्लेबैक) तक रहती है। इसमें अल्ट्रा-वाइड क्वाड HD Front कैमरा और 10MP का Rear (Back) कैमरा दिया गया है। ये Surface Pro लैपटॉप आर्टिस्ट्स और उन लोगों के लिए बेस्ट है, जिन्हें टैबलेट की features के साथ लैपटॉप चाहिए।[

4. Microsoft Cloud (Azure)
आजकल डेटा कंप्यूटर की हार्ड डिस्क में नहीं, बल्कि इंटरनेट पर सेव होता है। इसे क्लाउड कंप्यूटिंग कहते हैं। 'Microsoft Azure' दुनिया की सबसे बड़ी क्लाउड सर्विस में से एक है।

AZ-900 सर्टिफिकेशन: जो लोग क्लाउड कंप्यूटिंग में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए माइक्रोसॉफ्ट 'Azure Fundamentals (AZ-900)' नाम का एक बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स भी करवाता है।

5. अन्य प्रोडक्ट्स
Xbox: गेमिंग कंसोल (Sony PlayStation का सबसे बड़ा कंपटीटर)।

  • Bing & Edge: माइक्रोसॉफ्ट का अपना सर्च इंजन (अब AI के साथ) और वेब ब्राउज़र।
  • GitHub: सॉफ्टवेयर डेवलपर्स का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म।


बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण (Major Acquisitions)
माइक्रोसॉफ्ट ने समय के साथ खुद को बढ़ाने के लिए कई popular कंपनियों को खरीदा है। यहाँ कुछ सबसे बड़ी डील्स हैं:
  1. Skype (2011): $8.5 बिलियन में (वीडियो कॉलिंग के लिए)।
  2. Nokia Mobile (2013): $7.2 बिलियन (हालांकि यह डील मोबाइल मार्केट में सफल नहीं रही)।
  3. Minecraft / Mojang (2014): $2.5 बिलियन (गेमिंग सेक्टर में)।
  4. LinkedIn (2016): $26.2 बिलियन (प्रोफेशनल Social Media नेटवर्किंग के लिए)।
  5. GitHub (2018): $7.5 बिलियन (डेवलपर्स कम्युनिटी के लिए)।
  6. Activision Blizzard (2022): $68.7 बिलियन (टेक इतिहास की सबसे बड़ी गेमिंग डील)।


भारत में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft India)
भारत हमेशा से टेक कंपनियों के लिए बहुत ख़ास रहा है। 1998 में बिल गेट्स और तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात के बाद हैदराबाद में 'माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर' (MSIDC) की स्थापना हुई थी, आज यह रेडमंड (अमेरिका) के बाद सबसे बड़ा R&D सेंटर है। भारत में (हैदराबाद, बेंगलुरु, नोएडा, चेन्नई, मुंबई आदि में) Office में कंपनी के लगभग 20,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।


कुछ विवाद (Antitrust Cases)
इतनी बड़ी कंपनी बनी है, तो विवाद भी हुए हैं:

US ब्राउज़र वॉर (1998): अमेरिकी सरकार ने केस किया कि माइक्रोसॉफ्ट अपने Windows के साथ 'Internet Explorer' जबरदस्ती मुफ्त दे रहा है, जिससे दूसरी कंपनियों (जैसे Netscape) का बिज़नेस खत्म हो रहा है।

यूरोपीय संघ का केस (2004): यूरोप में भी कंपनी पर 497 मिलियन यूरो का जुर्माना लगा क्योंकि वे Windows के साथ Media Player बंडल करके दे रहे थे और दूसरी कंपनियों को जानकारी नहीं दे रहे थे।


माइक्रोसॉफ्ट के रोचक तथ्य (Interesting Facts About Microsoft)
  • माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स कई सालों तक लगातार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे हैं।
  • कंपनी का पहला ऑफिस न्यू मैक्सिको (Albuquerque) में था, जो बाद में वाशिंगटन शिफ्ट हुआ।
  • माइक्रोसॉफ्ट ने अपना पहला कंप्यूटर माउस 1983 में बनाया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. MICROSOFT का फुल फॉर्म क्या है?
Ans: इसका कोई फुल फॉर्म नहीं है। यह 'Micro-computer' और 'Soft-ware' शब्दों को मिलाकर बनाया गया एक नाम है।

Q2. क्या माइक्रोसॉफ्ट का मालिक भारतीय है?
Ans: नहीं, कंपनी के संस्थापक अमेरिकी (बिल गेट्स और पॉल एलन) हैं और यह एक अमेरिकी कंपनी है। लेकिन इसके वर्तमान CEO और चेयरमैन सत्य नडेला हैं जो भारतीय हैं।

Q3. क्या Microsoft Office मुफ्त है?
Ans: नहीं, यह एक paid सॉफ्टवेयर है। डेस्कटॉप पर इसके फुल फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए 'Microsoft 365' का सब्सक्रिप्शन या वन-टाइम फीस देनी होती है। हालांकि, वेब ब्राउज़र और मोबाइल ऐप पर इसके कुछ बेसिक फीचर्स मुफ्त में Use कर सकते हैं।

Q4. माइक्रोसॉफ्ट का सबसे पहला सॉफ्टवेयर कौन सा था?
Ans: इनका सबसे पहला काम 'Altair 8800' कंप्यूटर के लिए BASIC (प्रोग्रामिंग लैंग्वेज इंटरप्रेटर) बनाना था। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में MS-DOS इनका पहला बड़ा प्रोडक्ट था।

Q5. भारत में माइक्रोसॉफ्ट का मुख्यालय कहाँ है?
Ans: भारत में इनका मुख्य रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर (MSIDC) हैदराबाद में स्थित है।

Q6. Microsoft Surface क्या है?
Ans: यह माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाए गएँ प्रीमियम लैपटॉप और टैबलेट्स की एक सीरीज है, जो अपने टचस्क्रीन, किकस्टैंड और बेहतरीन डिज़ाइन और features के लिए दुनियाभर में जानी जाती है।

Q7. माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को किसने और कब शुरू किया?
Ans: इस कंपनी की शुरुआत 4 अप्रैल 1975 को हुआ था, इसे बिल गेट्स और पॉल एलन दोनों ने मिलकर शुरू किया था|

निष्कर्ष (Conclusion)
एक छोटे से गैरेज से शुरू होकर आज पूरी दुनिया के कंप्यूटरों पर राज करने तक, माइक्रोसॉफ्ट का सफर सच में कमाल का है। बिल गेट्स के विज़न से शुरू हुई यह कंपनी आज सत्य नडेला के नेतृत्व में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और क्लाउड की दुनिया में धूम मचा रही है। चाहे आप एक छात्र हों, ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी हों, या एक गेमर हों, माइक्रोसॉफ्ट की कोई न कोई सर्विस आपकी Daily की जिंदगी का हिस्सा जरूर होता है।

उम्मीद है कि आपको "Microsoft क्या है (What is Microsoft in Hindi)" यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपके मन में कोई और सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें!

इस जानकारी को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें ताकि वे भी टेक्नोलॉजी के इस असली 'बॉस' के बारे में जान सकें!

Post a Comment

0 Comments