Advertisement

Responsive Advertisement

वेब पेज क्या होता है? उपयोग, प्रकार और पूरी जानकारी: Web Page Kya Hota Hai in Hindi

आज के time में इंटरनेट हमारी Life का एक important हिस्सा बन गया है। चाहे हमें गूगल पर कुछ सर्च करना हो, ऑनलाइन शॉपिंग करना हो, ऑनलाइन क्लास करना हो या कुछ सीखना हो,  हम हर जगह "Web Page" का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Web Page Kya Hai? यह कैसे काम करता है? और एक वेबसाइट (Website) के लिए वेब पेज क्यों जरूरी है?

Web Page Structure
Webpage Structure

इंटरनेट के इस डिजिटल (Digital) युग में, हर छोटी-बड़ी जानकारी हमारी पास आसानी से उपलब्ध हो जाता है, वेबसाइट और वेब पेज हमारी डेली लाइफ की एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन एक Normal यूज़र के नज़रिए से जो चीज़ सिर्फ एक स्क्रीन पर दिखने वाला टेक्स्ट और इमेज है, Technical भाषा में उसके पीछे हज़ारों लाइनों का कोड, कॉम्प्लेक्स सर्वर आर्किटेक्चर और एडवांस्ड नेटवर्क प्रोटोकॉल काम करते हैं। वेब पेज को हिन्दी में 'वेब पृष्ठ' कहते हैं और यह असल में किसी भी वेबसाइट का एक बहुत ही Important part होता है।


वेब पेज क्या होता है? (What is a Web Page in Hindi?)

वेब पेज (Web Page) एक डिजिटल दस्तावेज़/पेज (Digital Document) होता है, जिसे इंटरनेट के माध्यम से 'वेब ब्राउज़र' जैसे- Chrome, Safari, Firefox) पर देखा जा जाता है।

सरल शब्दों में कहें तो वेब पेज इंटरनेट की वह ईंट है जिससे पूरी डिजिटल दुनिया की इमारत खड़ी है।
Sample Web Page

इसे आप एक Book के Page की तरह समझ सकते हैं। जैसे कई Pages से मिलकर एक किताब बनती है, वैसे ही कई वेब पेजों से मिलकर एक वेबसाइट (Website) बनती है। हर वेब पेज का अपना एक अलग Unique address होता है, जिसे हम URL (Uniform Resource Locator) कहते हैं। अभी RajkumarSingh.com पर आप ये जो ब्लॉग पोस्ट पढ़ रहे हैं यह भी एक वेब पेज पर है और इसका भी अपना एक अलग Unique URL है उदाहरण के लिए: “rajkumarsingh.com/web-page-kya-hota-hai-in-hindi.html”  एक वेब पेज का URL है|

अगर हम बिल्कुल साधारण भाषा में बात करें, तो एक वेब पेज (webpage), जिसे आमबोल चाल में सिर्फ 'पेज' भी कहा जाता है, एक डिजिटल डॉक्यूमेंट होता है जो वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) पर पब्लिश किया जाता है। वेब पेज का मतलब कुछ इस प्रकार से होता है: "Web" का मतलब वेबसाइट (Website) होता है और "Page" का मतलब यहाँ भी पेज ही है। इन दोनों शब्दों (Web + Page) को मिला कर Web Page बनता है, जिसका सीधा सा मतलब होता है "वेबसाइट का पेज"।

एक वेबसाइट कभी भी सिंगल एंटिटी (अकेली इकाई) नहीं होती है, उसमें कई सारे वेब पेज होते हैं जो एक दूसरे से हाइपरलिंक्स (hyperlinks) के ज़रिए जुड़े रहते हैं। इन वेब पेजों को हम वेब ब्राउज़र में Open करके देखते हैं।


वेबसाइट और वेब पेज में अंतर (Website vs Web Page)

अक्सर लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन इनमें बहुत बड़ा अंतर है:

विशेषता

वेब पेज (Web Page)

वेबसाइट (Website)

परिभाषा

यह एक सिंगल डिजिटल पेज है।

यह कई वेब पेजों का एक कलेक्शन है।

URL

इसका एक स्पेसिफिक एड्रेस होता है।

इसका एक मुख्य डोमेन नेम होता है (जैसे: rajkumarsingh.com)।

सामग्री

इसमें किसी एक खास टॉपिक की जानकारी होती है।

इसमें अलग-अलग विषयों के कई पेज होते हैं।

बनावट

यह वेबसाइट का एक छोटा हिस्सा है।

यह एक पूरा प्लेटफॉर्म है।



वेब पेज का इतिहास और पहला वेब पेज (History of Web Page)

दुनिया का सबसे पहला वेबसाइट info.cern.ch को सर टिम बर्नर्स-ली (Tim Berners-Lee)  6 अगस्त 1991 को launch किया था| इसका पेज एकदम बेसिक टेक्स्ट और हाइपरलिंक्स से बना गया था, और उसका वेब पेज और वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) को सर टिम बर्नर्स-ली (Tim Berners-Lee) ने 1990 में live किया था, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को WWW प्रोजेक्ट के बारे में डिटेल में जानकारी देना था। आज के वेब पेज उसी के अनुसार बने हैं।


वेब एड्रेस या लिंक क्या होता है? (Web Address yaa Link kya hota hai)

सभी वेब पेज का अपना एक अलग और यूनिक (unique) वेब एड्रेस होता है। आप इस वेब एड्रेस को डायरेक्ट किसी वेब ब्राउज़र के एड्रेस बार में टाइप करके उस वेब पेज को Open कर सकते हैं। वेब पेज के एड्रेस को वेब एड्रेस और URL (Uniform Resource Locator) कहते हैं, और आजकल के Daily Uses की आम भाषा में इसे "लिंक" भी कहा जाता है।


वेब पेज के जरूरी हिस्से (Components of a Web Page)

एक प्रोफेशनल वेब पेज मुख्य रूप से तीन चीजों से मिलकर बनता है:
  • HTML (HyperText Markup Language): यह वेब पेज का ढांचा (Skeleton) तैयार करता है।
  • CSS (Cascading Style Sheets): यह वेब पेज को सुंदर बनाता है (रंग, फोंट, डिज़ाइन)।
  • JavaScript: यह वेब पेज में जान डालता है (एनिमेशन, बटन्स का काम करना, पॉप-अप) इत्यादि।


एक वेब पेज की बनावट (Structure of a Web Page)

हर वेब पेज को कुछ parts में बांटा जाता है ताकि यूजर उसे आसानी से समझ सके:
  • Header: यह पेज के सबसे ऊपर होता है, जहाँ लोगो और मेनू (Navigation Bar) होता है।
  • Body Content: यहाँ Main Content यानि जानकारी जैसे: टेक्स्ट, लिंक, इमेज, और वीडियो होते हैं।
  • Sidebar: यह दाईं या बाईं ओर होता है, जहाँ विज्ञापन या जरूरी लिंक्स दिए जाते हैं।
  • Footer: यह सबसे नीचे का हिस्सा होता है, जहाँ कॉपीराइट जानकारी और सोशल मीडिया लिंक्स होते हैं।

वेब पेज के फायदे (Benefits of Having a Web Page)

  • वैश्विक पहुंच (Global Reach): आप दुनिया के किसी भी कोने में अपनी जानकारी पहुँचा सकते हैं।
  • 24/7 Available: आपका वेब पेज साल के 365 दिन, 24 घंटे खुला रहता है।
  • कम लागत: फिजिकल दुकान या ऑफिस के मुकाबले वेब पेज के जरिए बिजनेस करना बहुत आसान और Reach है।
  • Branding: एक अच्छा वेब पेज आपकी और आपकी कंपनी/ब्रांड का एक प्रोफेशनल इमेज बनाता है।


वेब पेज कितने प्रकार के होते हैं? (Types of Web Pages in Hindi)

आर्किटेक्चर और इंटरैक्टिविटी के आधार पर वेब पेज मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं:

1. स्टेटिक वेब पेज (Static Web Page)
स्टेटिक वेब पेज उसे कहते हैं जिसमें दी गई Content और जानकारी को कोई दूसरा यूज़र ऐड, रिमूव या अपडेट नहीं कर सकता है। यह पेज पूरी तरह से 'फिक्स' (Fix) होता है। इसे सिर्फ इसके Owner या डेवलपर ही Edit, मॉडिफाई कर सकते हैं। यह बहुत तेजी से लोड होते हैं क्योंकि इसमें कोई भारी कोडिंग या डेटाबेस नहीं होता है, जैसे Example किसी कंपनी का 'About Us' पेज या 'Privacy Policy' पेज।

2. डायनामिक वेब पेज (Dynamic Web Page)
ये पेज समय, यूजर की पसंद और डेटा के हिसाब से बदलते रहते हैं। डायनामिक पेज रियल-टाइम में सर्वर और डेटाबेस से इंटरैक्ट (Connect) करके यूज़र के सामने Updated डेटा Show करता हैं।
डायनामिक वेब पेज भी मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं:
सर्वर-साइड डायनामिक वेबपेज: सीधे सर्वर पर रन करता है (PHP, Python, ASP.NET आदि का इसमें इस्तेमाल होता है)।
क्लाइंट-साइड डायनामिक वेबपेज: सीधे यूज़र के सामने उनके वेब ब्राउज़र में खुलता है (JavaScript, React, Angular आदि का इस्तेमाल होता है)।

विशेषताएँ

स्टेटिक वेब पेज

डायनामिक वेब पेज

कंटेंट फ्लेक्सिबिलिटी

कंटेंट हमेशा फिक्स रहता है।

कंटेंट यूज़र बिहेवियर के अनुसार बदलता है।

इस्तेमाल होने वाली तकनीक

HTML, CSS.

HTML, CSS, JavaScript, PHP, Python, Database.

लोडिंग स्पीड

बहुत तेज़।

थोड़ी स्लो हो सकती है (रियल-टाइम रेंडरिंग)।

उदाहरण

पोर्टफोलियो, रिज़्यूमे पेज।

फेसबुक, अमेज़न, यूट्यूब।


SEO Friendly Web Page कैसे बनाएं? (Expert Tips)

अगर आप अपना वेब पेज गूगल पर रैंक कराना चाहते हैं, तो इन बेसिक और जरूरी बातों का ध्यान रख कर काम करिए:
  • Mobile Friendly: आपका पेज मोबाइल पर सही से खुलना चाहिए।
  • Page Speed: पेज 2-3 सेकंड के अंदर लोड हो जाना चाहिए, जब कोई User Open करता है।
  • Keyword Optimization: सही कीवर्ड्स का इस्तेमाल करिए।
  • Meta Tags: अच्छा टाइटल/हैडिंग और डिस्क्रिप्शन लिखिए।
  • Quality Content: हमेशा यूनीक और उपयोगी जानकारी लिखिए।
  • Alt Text: इमेज में Alt Text जरूर Use कीजिये, ताकि गूगल उसे समझ सके।


वेब पेज कैसे काम करता है? (How Web Page Works)

अगर हम आसान शब्दों में समझें, तो इसकी Process कुछ इन Steps में होते हैं:
  1. जब आप ब्राउज़र में कोई URL टाइप करते हैं, तो ब्राउज़र उस वेबसाइट के Server को एक रिक्वेस्ट भेजता है।
  2. सर्वर उस वेब पेज की फाइलों (HTML, CSS, JS) को ढूंढता है।
  3. सर्वर उन फाइलों को आपके ब्राउज़र को भेज देता है।
  4. आपका ब्राउज़र उन कोड्स को डिकोड करके आपके सामने वह वेब पेज दिखता है|


ब्राउज़र वेब पेज को कैसे रेंडर करता है? (Critical Rendering Path - Technical)

टेक्निकली, जब आप URL टाइप करते हैं, पेस्ट करते हैं तो बैकग्राउंड में मिली-सेकंड्स के अंदर हज़ारों प्रोसेस पूरे होते हैं, जिसे टेक्निकल भाषा में "Critical Rendering Path" कहते हैं:
  • नेविगेशन और रिसोर्स फेचिंग: ब्राउज़र DNS लुकअप करके डोमेन को IP में बदलता है, TCP हैंडशेक करता है और रॉ HTML बाइट्स मंगाता है।
  • HTML पार्सिंग और DOM कंस्ट्रक्शन: ब्राउज़र HTML टैग्स को समझ कर Document Object Model (DOM) ट्री बनाता है।
  • CSS पार्सिंग और CSSOM कंस्ट्रक्शन: ब्राउज़र CSS रूल्स को समझ कर CSS Object Model (CSSOM) ट्री बनाता है।
  • JavaScript एग्ज़ीक्यूशन: स्क्रिप्ट टैग्स को फेच और एग्जीक्यूट किया जाता है।
  • रेंडर ट्री कंस्ट्रक्शन: DOM और CSSOM को मिलाकर "Render Tree" बनता है।
  • लेआउट (Reflow) कैलकुलेशन: ब्राउज़र स्क्रीन साइज़ के आधार पर हर एलिमेंट की सही पोज़िशन कैलकुलेट करता है।
  • पेंट और कंपोज़िटिंग: अंत में GPU के माध्यम से टेक्स्ट, कलर और इमेजेज़ स्क्रीन पर ड्रा (पेंट) हो कर दिखता हैं।


वेब पेज किस भाषा में लिखा जाता है? HTML5 और सिमेंटिक टैग्स
वेब पेज को मुख्य रूप से HTML भाषा में लिखा जाता है। आज के मॉडर्न SEO स्टैंडर्ड्स के हिसाब से HTML5 सिमेंटिक टैग्स (Semantic Tags) का इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है।
  • <header> और <nav> नेविगेशन के लिए।
  • <main> और <article> मुख्य Content के लिए।
  • <aside> साइडबार विजेट्स के लिए।
  • <footer> निचले हिस्से के लिए।


हाई परफॉरमेंस के लिए JavaScript vs WebAssembly (WASM)
आज कल वेब पेजों पर कॉम्प्लेक्स गेम्स और हैवी डेटा प्रोसेसिंग होती है। ऐसे भारी कामों के लिए डेवलपर्स WebAssembly (WASM) का इस्तेमाल करते हैं जो C, C++, और Rust जैसी भाषाओं को ब्राउज़र में नेटिव स्पीड पर रन करने देता है।

नेटवर्क प्रोटोकॉल: HTTP/2 vs HTTP/3 (QUIC)
HTTP/2: TCP प्रोटोकॉल पर चलता है। अगर एक डेटा पैकेट मिस हो जाए, तो आगे के सभी पैकेट्स ब्लॉक हो जाते हैं (Head-of-Line Blocking)।
HTTP/3 (QUIC): यह UDP पर आधारित है। इसमें स्ट्रीम्स Independent होती हैं, कनेक्शन फ़ास्ट (0-RTT) बनता है, और नेटवर्क बदलने पर भी कनेक्शन टूटता नहीं है।

गूगल कोर वेब वाइटल्स (Core Web Vitals)
वेब पेज की रैंकिंग के लिए गूगल क्रोम यूज़र एक्सपीरियंस रिपोर्ट (CrUX) का डेटा इस्तेमाल करता है:
  • LCP (Largest Contentful Paint): पेज का main Content लोड होने का समय (2.5 सेकंड्स या कम होना चाहिए)।
  • INP (Interaction to Next Paint): यूज़र के क्लिक या टैप करने पर पेज का रिस्पांस टाइम। इसने पुराने FID (First Input Delay) को रिप्लेस कर दिया है (200 ms से कम होना चाहिए)।
  • CLS (Cumulative Layout Shift): पेज की विज़ुअल स्टेबिलिटी (0.1 स्कोर या कम होना चाहिए)।


पेज वेट (Page Weight) और JavaScript SEO
पेज का वज़न: आज डेस्कटॉप वेब पेज का टोटल वेट लगभग 3.0 MB तक पहुँच चुका है। इमेजेज़ के लिए WebP/AVIF फॉर्मेट और JavaScript को मिनिफ़ाई करना ज़रूरी हो गया है।
JavaScript SEO: Googlebot जावास्क्रिप्ट पेजों को "Two-Wave Indexing" में पढ़ता है। पहले रॉ HTML क्रॉल करता है, फिर कुछ दिन बाद Web Rendering Service (WRS) में JS रन करके कंटेंट इंडेक्स करता है। आज के time में SEO के लिए SSR (Server-Side Rendering) गोल्ड स्टैंडर्ड है।

वेब पेज, वेबसाइट, वेब सर्वर और ब्राउज़र के बीच अंतर
  • वेब पेज: एक सिंगल HTML डॉक्यूमेंट होता है।
  • वेबसाइट: कई सारे related वेब पेजों का एक कलेक्शन होता है।
  • वेब सर्वर: वह कंप्यूटर सिस्टम जहाँ वेबसाइट की फाइल्स स्टोर होती हैं।
  • वेब ब्राउज़र: वह सॉफ्टवेयर जैसे क्रोम, जो वेब पेज को रेंडर करके ओपन करता है जिसे आप देखते हैं|

वेब पेज से सम्बंधित सभी सवाल
प्रश्न 1: वेब पेज क्या होता है आसान शब्दों में? 
उत्तर: वेब पेज इंटरनेट पर मौजूद एक डिजिटल पेज (डॉक्यूमेंट) होता है जिसे वेब ब्राउज़र पर देखा जाता है। इसमें Text, Photo, Video और Links शामिल होते हैं।

प्रश्न 2: होम पेज और वेब पेज में क्या अंतर है? 
उत्तर: किसी भी वेबसाइट के सबसे पहले (मुख्य) पेज को 'होम पेज' (Home Page) कहा जाता है, जबकि वेबसाइट के बाकी सभी पेजों को 'वेब पेज' कहते हैं।

प्रश्न 3: क्या मैं फ्री में वेब पेज बना सकता हूँ? 
उत्तर: जी हाँ! आप Blogger.com, WordPress.com और Wix जैसे प्लेटफॉर्म का Use करके फ्री में वेब पेज बना सकते हैं।

प्रश्न 4: वेब पेज Open के लिए किस सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है? 
उत्तर: वेब पेज Open करने के लिए, वेब ब्राउज़र जैसे Google Chrome, Safari, Microsoft Edge इनमें से किसी में भी Open कर सकते हैं| 

प्रश्न 5: क्या एक वेब पेज को डिलीट किया जा सकता है? 
उत्तर: हाँ, वेबसाइट का Owner (मालिक) जब चाहे अपने वेब पेज को सर्वर से डिलीट या हाइड (hide) कर सकता है।

प्रश्न 6: एक वेबसाइट में कम से कम कितने वेब पेज होने चाहिए? 
उत्तर: एक वेबसाइट सिंगल वेब पेज की भी हो सकती है (Single Page Application)। आमतौर पर बिज़नेस साइट्स में कई वेब पेज होते हैं।

प्रश्न 7: वेब पेज का लिंक या URL क्या होता है? 
उत्तर: URL का फुल फॉर्म Uniform Resource Locator होता है। यह हर वेब पेज का एक यूनिक एड्रेस होता है।

प्रश्न 8: वेब पेज बनाने के लिए HTML5 के टैग्स क्यों ज़रूरी हैं? 
उत्तर: HTML5 के सिमेंटिक टैग्स गूगल सर्च इंजन और ब्राउज़र को साफ़ तौर पर समझाते हैं कि पेज का मेन और साइड Content क्या है?, जो SEO के लिए फायदेमंद है।

प्रश्न 9: कोर वेब वाइटल्स (Core Web Vitals) में FID को INP से क्यों रिप्लेस किया गया है? 
उत्तर: FID सिर्फ पहले क्लिक के डिले को मापता था। INP पूरे सेशन के दौरान यूज़र के हर इंटरैक्शन को मॉनिटर करता है, जिससे रियल यूज़र एक्सपीरियंस (Real User Experience) का सही पता चलता है।

प्रश्न 10: Googlebot जावास्क्रिप्ट (React/Vue) पेजों को कैसे पढ़ता है? 
उत्तर: Googlebot इसे टू-वेव इंडेक्सिंग में पढ़ता है। इसलिए एक्सपर्ट्स Server-Side Rendering (SSR) का उपयोग suggest करते हैं ताकि गूगल पेज को तुरंत पढ़ सके।

निष्कर्ष (Conclusion)
आज के इस लेख में हमने जाना कि Web Page Kya Hai और यह कैसे काम करता है? सरल शब्दों में कहें तो वेब पेज इंटरनेट की वह ईंट है जिससे पूरी डिजिटल दुनिया की इमारत खड़ी है। चाहे आप एक ब्लॉगर हों, स्टूडेंट हों या बिजनेसमैन, वेब पेज की सही जानकारी होना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

मुझे उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए बहुत helpful साबित हुई होगी। अगर आपका कोई सवाल है या आप कुछ सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए RajkumarSingh.com से जुड़े रहें। 

Post a Comment

0 Comments