Advertisement

Responsive Advertisement

Blogger क्या है?

अगर आप कोई ब्लॉग या वेबसाइट चलाते हैं या बनाने की सोच रहें हैं और जानना चाहते हैं कि Blogger यानि BlogSpot.com क्या है ? तो ये आर्टिकल आपके लिए सच में काफी फायदेमंद साबित होने वाली है क्योंकि ब्लॉग या वेबसाइट बनाने के लिए यही से आपको एक अच्छा आईडिया मिलने वाली है |

blogger kya hai
blogger.com
जिसे आज आप Blogger.com के नाम से जानते हैं इसका पहले नाम BlogSpot.com था और इसलिए आज भी Blogger.com पर जब कोई ब्लॉग या वेबसाइट बनायेगें तो उसका ऑटोमेटिक By Default नाम में blogspot.com Subdomain ही लगा होता है| इसकी Official Website blogger.com है


ब्लॉगर का मतलब क्या होता है?

ब्लॉगर का हिन्दी में मतलब चिट्ठाकार होता है, लेकिन काफी जगह हिन्दी में भी इसे ब्लॉगर ही कहते हैं, जो व्यक्ति आर्टिकल लिखता है और अपने ब्लॉग पर उसे पोस्ट करता है उसे ब्लॉगर कहा जाता है |


ब्लॉगर का Use है?

ब्लॉगर का Use Blog और Website बनाने के लिए करते हैं यह गूगल का ही एक फ्री प्रोडक्ट है इसके द्वारा गूगल फ्री में ब्लॉग और वेबसाइट बनाने की Service लोगो को देती है | Blogger एक CMS है, CMS का मतलब होता है Content Management System. एक ब्लॉग या वेबसाइट बनाने के लिए जो भी बेसिक और बुनियादी चीजों की जरुरत होती है, ब्लॉगर पर आपको वह सभी चीजें यानि Resources फ्री में आपको मिलता है जैसे: CMS, Template, Gadgets, Domain, Hosting, Securityइत्यादि |

जिस तरह एक वेबसाइट Builder होता है उसी तरह यह भी है, इसका use करके बनाये गए वेबसाइट और ब्लॉग को आप Customize भी कर सकते हैं, इसमें नये Feature, Design, Functionality इत्यादि Add कर सकते हैं इसके लिए आपको HTML, CSS, Java जैसी Programming Language आनी चाहिए |

बिलकुल आसान भाषा में ब्लॉगर को यानि ब्लॉग स्पॉट इस तरह समझिये कि Blogger.com (Blogspot.com) एक वेबसाइट जो आपको Blog बनाने की सुविधा देती है | आप फ्री में इसका उपयोग करने एक अच्छी ब्लॉग बना सकते हैं और अगर चाहें तो इसे अपने अनुसार Customize भी कर सकते हैं, अपनी खुद की Domain Name जोड़ सकते हैं, Template Add कर सकते हैं आदि | विशेष तौर पर इसे Blog बनाने के लिए Develop किया गया है और पूरी दुनिया में इसका Use लोग ब्लॉग बनाने के लिए ही करते हैं |


ब्लॉगर का इतिहास क्या है ?

Blogger.com का सबसे पहले नाम blogspot.com था, इसे Pyra Lab ने 13 August 1999 में बनाया था, Pyra Lab गूगल की की एक Subsidiary कंपनी है, इसे Python, HTML, CSS, JavaScript, और XML प्रोग्रामिंग भाषाओं का Use करके Develop किया गया है | जब यह काफी Popular होने लगा उसके बाद 2003 में गूगल ने इसे खरीद लिए और तब से यह गूगल का प्रोडक्ट है |


ब्लॉगर (ब्लॉग स्पॉट) की विशेषताएं क्या-क्या है?

ब्लॉगर की कई विशेषताएं हैं जैसे:

  1. यह एक काफी पोपुलर और एक Trusted कंपनी गूगल का प्रोडक्ट है |
  2. इस पर ब्लॉग या वेबसाइट बनाने के लिए Free में Domain Name मिलता है |
  3. फ्री में डिजाईन यानि Template मिलता है |
  4. फ्री में आपकी वेबसाइट/ ब्लॉग को गूगल की एक अच्छी होस्टिंग Server पर आपकी साईट Hosted रहती है |
  5. यह काफी Lightweight और Fast है |
  6. अपने एक ही जीमेल आईडी से कई वेबसाइट/ ब्लॉग बना सकते हैं |

Post a Comment

0 Comments