Advertisement

Responsive Advertisement

YouTube क्या है?

YouTube क्या है ? इसके बारे में थोडा बहुत जानकारी तो आज के समय में लगभग काफी लोगो को पता है कि YouTube पर विडियो होते हैं जिसे कोई भी देख सकता है आइये इसके बारे में जानते हैं कि यूट्यूब क्या है ? किसे, कब और क्यों इसे बनाया !

विडियो देख कर किसी चीज के बारे में सीखना और जानने काफी आसान होता है और मनोरंजन के लिए भी विडियो आज के समय का एक बहुत ही अच्छा माध्यम है, पढने और सुनने से ज्यादा लोग विडियो देखना पसंद करते हैं |

YouTube क्या है?


YouTube एक फ्री Video Sharing वेबसाइट है, यूट्यूब पर आप किसी भी तरह की विडियो फ्री देख और अपलोड कर सकते हैं जैसे: पढाई, एग्जाम, कंप्यूटर, मोबाइल, गाने, फिल्म, न्यूज़ इत्यादि Type के Videos.

यूट्यूब पर जो भी विडियो है वह सभी लोगो द्वारा ही डाले यानि अपलोड किये गये है और फिर उसे लोग ही देखते हैं |

यूट्यूब को प्रोग्रामिंग भाषा HTML, CSS, JavaScript, PHP और Python का Use करके बनया गया है, YouTube को चलाने के लिए आप इसकी वेबसाइट youtube.com को खोल सकते है या मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं |

YouTube का इतिहास क्या है?

यूट्यूब को तीन लोगो ने Chad Hurley, Steve Chen और Jawed Karim ने मिल कर बनया था, इसे 14 फ़रवरी 2005 में बनाया गया था, यह तीनो लोग पहले PayPal कंपनी में काम करते थे | यूट्यूब को ऑफिसियली 15 दिसंबर 2005 launch किया गया था | उसके बाद गूगल ने इसे नवम्बर 2006 में 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर खरीद लिया तब से यह गूगल का प्रोडक्ट और सर्विस में गिना जाता है |

YouTube बनाने का idea कैसे आया?

यूट्यूब को बनाने का आईडिया Jawed Karim तब आया जब वह 2005 में सैन फ्रांसिस्को के चेन अपार्टमेंट एक पार्टी में बनाये गए विडियो को किसी के साथ शेयर करना चाहते थे, एक और भी स्टोरी है कि Jawed Karim लगभग 2004 में हिंद महासागर में आई एक सुनामी की विडियो को देखना चाहते थे और वह ऑनलाइन इस विडियो को खोज रहें थे तब उन्हें एक विडियो शेयर करने वाली वेबसाइट बनाने का idea आया |

यह भी माना जाता है कि Hot or Not वेबसाइट से inspire हो कर यूट्यूब को एक Dating Videos वेबसाइट के लिए बनाया गया और बाद में Dating Videos ज्यादा अपलोड न होने के कारण यूट्यूब को सभी तरह की Videos के लिए कर दिया गया |

यूट्यूब पर सबसे पहला विडियो Jawed Karim ने अपलोड किया था इस विडियो को 23 अप्रैल 2005 को Upload किया था इसका Title "Me at The Zoo" था | यह विडियो यूट्यूब पर आज भी मौजूद है |

YouTube में क्या-क्या Features है?

वैसे तो यूट्यूब के कई features है लेकिन यह हम कुछ मुख्य फीचर में आइये जानते हैं |

1. Free: यूट्यूब पर सभी चीजे फ्री है और यह यूट्यूब की सबसे अच्छी बात है |

2. Channel: यूट्यूब पर विडियो अपलोड करने के लिए आप चैनल बना सकते हैं और उस पर आप Long और YouTube Shorts विडियो भी अपलोड कर सकते हैं |

3. Upload Video: विडियो को मोबाइल या कंप्यूटर से अपलोड कर सकते हैं |

4. Like and Dislike: अगर आप कोई विडियो यूट्यूब पर देख रहें हैं तो विडियो पसंद आने पर उसे लाइक कर सकते हैं |

5. Share: विडियो को किसी के पास शेयर कर सकते हैं जैसे: WhatsApp, Facebook आदि |

6. Comment: विडियो के निचे कमेंट करके उस विडियो के बारे में अपनी राय लिख सकते हैं |

7. Subscribe: अगर आप किसी की विडियो देख रहें हैं या किसी का यूट्यूब चैनल आपको अच्छा लगता है तो उसे Subscribe कर सकते हैं |

8. Save to Watch Later: अगर आप किसी विडियो को बाद में देखना चाहते हैं तो उसे Watch Later में Add करके रख सकते हैं, और जब देखना हो तो Watch Later ऑप्शन पर क्लिक कर वह विडियो आपको मिल जायेगा और आप उसे देख सकते हैं |

9. Save to Playlist: अपने मनपसन्द विडियो की एक अलग Playlist बना कर उसमें Add करके रख सकते हैं और उसे जब चाहे तब देख सकते हैं और किसी को इस Playlist का लिंक भी शेयर कर सकते हैं |

10. Monetize: अगर आप यूट्यूब पर विडियो अपलोड करके पैसे कमाना चाहते हैं तो यूट्यूब से अपने चैनल को मोनेटाइज करवा सकते हैं, मोनेटाइज होने के बाद जब कोई आपकी विडियो देखेगा तो विडियो देते समय कुछ Ads चलेगें जिससे आपकी कमाई होगी, जो लोग यूट्यूब पर Professional तरीके से काम करते हैं और इससे ही पैसे कमाते हैं उन्हें YouTuber कहा जाता है |

11. Dark Mode: यूट्यूब को डार्क मोड में करके भी देख सकते हैं |

12. Speed: विडियो की स्पीड घटा या बढ़ा कर भी विडियो चला सकते हैं |

13. Full Screen: विडियो को अपने मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी आदि पर पुरे स्क्रीन पर यानि Full Screen करके भी देख सकते हैं |

यूट्यूब पैसे कैसे कमाता है?

शुरुआत में यूट्यूब पैसे विडियो में Ads चला कर यानि Advertisement से कमाता था, उसके बाद Donate करने का सिस्टम आया, इसमें Users विडियो देखते समय कुछ अमाउंट डोनेट कर सकते थे, उसके बाद Paid Movies Upload करने का Feature आया, उसके बाद YouTube Music Premium Subscription इत्यादि से यूट्यूब कमाई करता है |

यूट्यूब की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

यूट्यूब पर आप दूसरे लोगो के अपलोड किये हुए विडियो को देख सकते हैं, चाहे तो अपनी खुद की विडियो अपलोड कर सकते हैं, कमेंट कर सकते हैं, शेयर कर सकते हैं, चैनल सब्सक्राइब कर सकते हैं, विडियो को मोबाइल, लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर या टीवी पर आसानी से देख सकते हैं |

यूट्यूब कितने लोग चलाते हैं?
यूट्यूब के 2.6 बिलियन Monthly Users है |

यूट्यूब पर कुल कितने वीडियो हैं?
यूट्यूब पर लगभग 800 करोड़ Videos है |

यूट्यूब पर लोगो द्वारा Daily कितने वीडियो Upload किये जाते हैं ?
यूट्यूब पर प्रतिदिन लगभग 1 करोड़ Videos अपलोड किये जाते हैं |

यूट्यूब की एक दिन की कमाई कितनी है?
यूट्यूब की एक दिन की कमाई लगभग 4.25 करोड़ अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा है |

यूट्यूब पर प्रतिदिन कितने वीडियो देखे जाते हैं?
यूट्यूब पर प्रतिदिन लगभग करोड़ो घंटों का विडियो देखा जाता है |

यूट्यूब पर कुल कितने चैनल है?
यूट्यूब पर लगभग 5 करोड़ से भी अधिक चैनल हैं और रोज इसकी संख्या बढती रहती है |

लोग यूट्यूब का उपयोग कैसे करते हैं?
लोग यूट्यूब का उपयोग मोबाइल, कंप्यूटर, टेबलेट, टीवी पर विडियो देखने के लिए और विडियो अपलोड करने के लिए करते हैं |

यूट्यूब लोग पर सबसे ज्यादा कौन-सी विडियो देखते हैं ?
यूट्यूब पर सबसे ज्यादा म्यूजिक विडियो देखे जाते हैं |

यूट्यूब कैसे चलायें?
अगर आपको कंप्यूटर में यूट्यूब चालू करना है तो आप यूट्यूब की वेबसाइट youtube.com को खोल सकते हैं | मोबाइल में चलाने के लिए youtube.com खोल सकते हैं या YouTube मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं|


Post a Comment

0 Comments