Advertisement

Responsive Advertisement

मेमोरी यूनिट के मात्रक MBps और Mbps में क्या अंतर है ?

मेमोरी यूनिट के मात्रक MBps और Mbps छोटे व अक्षर में लिखने का मतलब क्या है ? आम तौर पर बहुत से लोगो को मेमोरी के इस मात्रक Bit और Byte को शोर्ट ("b" और "B") में लिखे जाने पर समझने में गलती हो जाती है आइये जानते हैं इसमें क्या अंतर है ?

Mbps और MBps का फुलफॉर्म:

Mbps: Mega bit per second
MBPS: Mega Byte per Second


मेमोरी यूनिट के मात्रक MBPS का मजेदार रहस्य:

Bit को अग्रेंजी के छोटे अक्षर “b” से दर्शाया जाता है और बाइट (Byte) का अग्रेंजी के बडे अक्षर “B” दर्शाया जाता है | उदहारण के लिए 100 Mbps इसका मतलब है “मेगा बिट पर सेकंड” (Mega Bits Per Second). और 100 MBps इसका मतलब होता है Mega Byte Per Second. Mbps का उपयोग डाउनलोड स्पीड चेक करने के लिए होता है, और इस MBps का उपयोग फाइल के साइज़ को मापने के लिए होता है | एक बाइट के अंदर 8 बिट होते हैं | इसलिए बिट को बाइट में बदले के लिए इसे 8 से भाग करना होता है और बाइट को बिट में बदलना हो तो इसे 8 से गुना करें | अक्सर इन्टरनेट कनेक्शन की स्पीड Mbps (Mega bit per second) में होती है क्योंकि इन्टरनेट की स्पीड को Mbps में नापा जाता है | लेकिन जब आप कोई फाइल डाउनलोड या अपलोड करते हैं तो यही स्पीड आपको MBps (Mega Byte per Second) में देखने को मिलता है, तो आप इसे बदल कर भी चेक कर सकते हैं |

बिट को बाइट में बदले के लिए इसे 8 से भाग दें, तो इसका बाइट आ जायेगा | उदाहरण: 10Mbps (10/8) = 1.25MBps

अगर बाइट को बिट में बदलना हो तो इसे 8 से गुना करें, तो इसका बिट निकल आएगा | उदाहरण: 1.25MBps (10*8) = 10MBps

नोट: बिट छोटी मात्रक (size) इकाई है इसलिए इसे अग्रेंजी के छोटे अक्षर “b” से दर्शाया (denote) जाता है | बाइट बड़ी मात्रक (size) इकाई है इसलिए इसे अग्रेंजी के बड़े अक्षर “B” से दर्शाया (denote) जाता है |

Post a Comment

0 Comments