Advertisement

Responsive Advertisement

सी.पी.यू (CPU) क्या होता है? पूरी जानकारी

जब हम कंप्यूटर को कोई काम करने के लिए कमांड देते हैं तो कंप्यूटर के अंदर सी.पी.यू  Processing का काम करता है और उसके बाद हमें उसका Output यानि result देता है|सी.पी.यू को कंप्यूटर का दिमाग भी कहते हैं|

CPU

डेस्कटॉप कंप्यूटर के साथ जो बॉक्स होता है वह कंप्यूटर का सी.पी.यू कहलाता है| लेकिन असल में यह बॉक्स सी.पी.यू नहीं होता है यह बॉक्स सिस्टम यूनिट (System Unit) होता है कुछ लोग इसे कैबिनेट भी कहते हैं| सिस्टम यूनिट कंप्यूटर सिस्टम का मुख्य Part है। जो सभी तरह के काम को करने के लिए Processing करता है और उसके बाद हमें उसका Output यानि Result देता है। इन सभी के काम को सॉफ्टवेयर द्वारा कण्ट्रोल किया जाता है, जिससे हमारे लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।

CPU

इस बॉक्स को ज्यादातर आम भाषा में सी.पी.यू ही लोग कहते हैं क्योंकि इस बॉक्स में कंप्यूटर का एक बहुत Important part होता है जिसे असल में सी.पी.यू कहा जाता है वैसे तो इस बॉक्स में Motherboard, Hard disk, RAM, Power supply इत्यादि बहुत से छोटे-बड़े Internal device सभी motherboard से जुड़े रहते है और इसी के साथ इसमें एक छोटा-सा डिवाइस और होता है जिसे कंप्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है इसका नाम सी.पी.यू होता है| ये लैपटॉप में भी मदरबोर्ड के साथ लगा होता है| सी.पी.यू का फुलफॉर्म  "सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट" (Central Processing Unit) होता है| कंप्यूटर में कोई भी कमांड देने के बाद वह CPU में Process होता है यानि CPU उसे Process करता है और उसके बाद हमें उसका Result मिलता है|


CPU काम कैसे करता है ?

कंप्यूटर में कोई भी कमांड देंने के बाद सी.पी.यू उसे आगे Process करता है| कंप्यूटर में डाटा लेना, उसे प्रोसेस करके आगे भेजना, दिखाना तथा हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर के बीच काम करना और उसे कण्ट्रोल करना और यूजर द्वारा दिए निर्देश पर काम करना सी.पी.यू का काम होता है| सी.पी.यू कंप्यूटर का Main Part है, कंप्यूटर सिस्टम के सभी Component सी.पी.यू से जुड़े होते हैं| Processing के आधार पर CPU के Main तीन Parts होते हैं:-


ALU (Arithmetic and Logic Unit): इसके नाम से ही पता चलता है कि यह अर्थमैटिक यानि जोड़ना, घटाना, डिवाइड करना, गुना करना इत्यादि काम करता है, काम होने के बाद कण्ट्रोल यूनिट उसे कण्ट्रोल करके आगे मेमोरी यूनिट में भेज देता है|


CU (Control Unit): इसके नाम से ही पता चलता है कि यह Control करने का काम करता है| कंप्यूटर पर आप जब भी कोई काम करने के लिए कोई कमांड देते हैं तो उसे यह कंटोल करके आगे ALU में और मेमोरी यूनिट में भेज देता है| उसके बाद ALU उस पर काम करता है और मेमोरी यूनिट उसे सेव यानि स्टोर कर लेता है|


Memory Unit: मेमोरी यूनिट सी.पी.यू का वह भाग जिसका Use जानकारी को Save करके रखने के लिए किया जाता है, ALU और कण्ट्रोल यूनिट के काम करने के बाद वह जानकारी इस मेमोरी यूनिट में सेव यानि स्टोर होता है| अगर इसमें स्टोर न हो तो जो जानकारी आप डेस्कटॉप स्क्रीन पर देख रहे होते हैं वह तुरंत Delete हो जायेगा|


सी.पी.यू के उपकरण

CPU के साथ कई छोटे-बड़े Component भी काम करते हैं जो सी.पी.यू के लिए अन्य काम करते हैं जिससे सी.पी.यू उस कमांड का Output यानि रिजल्ट दे पायें| यह सभी उपकरण CPU के अंदर यानि इस बॉक्स Cabinet में होता है| जैसे:

1. Motherboard

 2. Hard disk

 3. ROM

 4. RAM

 5. Processor

 6. SMPS & Connecting wires

 7. UPS

 8. DVD/CD R-W

 9. Graphic Card

 10. Sound Card



Post a Comment

0 Comments