Advertisement

Responsive Advertisement

Google Adsense पेमेंट बैंक खाते में कैसे मगवाते है?

किसी भी इंटरनेशनल वेबसाइट से पैसे कमाने के बाद उसे अपने खाते द्वारा पेमेंट लेना होता है यह तो आप जानते है लेकिन कुछ एसे भी वेबसाइट है जिनके द्वारा पैसे कमाने के बाद आपको पेमेंट Google Adsense द्वारा Bank account में लेना होता है जैसे: Youtube, blog, website, facebook इत्यादि|
 
google adsense earning bank account me kaise le
Google Adsense

गूगल लगभग सभी तरह का पेमेंट आपको ऐडसेंस के द्वारा ही भेजता है| ऐडसेंस में पेमेंट दिखाने के बाद उस पैसे को आपको अपने बैंक खाते में मंगवाना होता है और google adsense यह पेमेंट आपके बैंक खाते में इंडिया में इंटरनेशनल वायर ट्रांसफर (Wire Transfer) के द्वारा आपका कमाया हुआ पैसा भेजता है| यह भी एक तरह का इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (Electronic Fund Transfer) ही होता है, इसके द्वारा आपका पैसा सीधे आपके खाते में भेज दिया जाता है यानि अब आपको पेमेंट लेनें के लिए चेक की आवश्यकता नही है| चेक से पेमेंट लेने में काफी समय भी लगते थे और कई तरह का समस्या भी आ जाता था |adsense से पेमेंट अपने बैंक खाते में लेने के लिए आपको अपना बैंक का खता नंबर ऐडसेंस में लिखना होगा तो आइये जानते है अपना बैंक का खता नंबर ऐडसेंस के साथ कैसे जोड़ें?

ऐडसेंस से खाते में पेमेंट लेने के साथ-साथ यह आपको एक और सुविधा देता है आप 1 साल तक अपना पेमेंट चाहें तो रोक भी सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें अगर इस बिच ऐडसेंस बंद हो गया तो आपका पैसा नहीं मिल पायेगा | इसलिए बैंक डिटेल ऐडसेंस में जोड़ के रखें, इसके लिए सबसे पहले आप अपना ऐडसेंस अकाउंट बना लीजिये, अगर आपको नहीं पता ऐडसेंस अकाउंट कैसे बनाते हैं तो यहाँ क्लिक कर आप जानकारी ले सकते हैं |

यहाँ आपसे बैंक खाते नंबर के साथ-साथ आपको यहाँ IFSC Code और Swift Bic Code होना चाहिए, यह कोड पता करने के लिए आप अपने बैंक खाते ब्रांच मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं | वैसे मैंने यहाँ एक और दूसरा तरीका भी आपको बताया है, आप किसी भी बैंक ब्रांच का IFSC Code और Swift Bic Code आसानी से इस साईट पर भी देख सकते हैं |

आइये अब ऐडसेंस में बैंक का खाता नंबर जोड़ें, ऐडसेंस में बैंक का खाता नंबर जोड़ने में आपको ज्यादा- से ज्यादा 20 मिनट का समय लगेगा और यह आप आसानी से कर सकते हैं |


गूगल ऐडसेंस अकाउंट में बैंक खाते की जानकारी कैसे भरे?

1. सबसे पहले अपने ऐडसेंस अकाउंट में लॉग इन हो जाइये|

2. अब लेफ्ट साइड में सेटिंग (Settings) पर क्लिक कीजये, यहाँ पेमेंट (Payment) ऑप्शन पर क्लिक कीजिये|

3. अब यहाँ मैनेज पेमेंट मेथेड्स (Manage Payment Methods) पर क्लिक कीजिये|

4. यहाँ एक फॉर्म आपके सामने खुलेगा, जिसमें आपको बैंक खाते की जानकारी सही-सही फिल करना है|

5. इस फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद सेव (Save) बटन पर क्लिक कर दीजिये|

नोट: ऐडसेंस अकाउंट बनाते समय सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपना address Verify करने के लिए गूगल के द्वारा एक google pin (कोड) पोस्ट ऑफिस के द्वारा आपके address पर भेजा जाता है यह कोड मिलने के बाद उसे Verify करने के लिए ऐडसेंस में लिख कर SUBMIT कर दें|

Post a Comment

0 Comments