Advertisement

Responsive Advertisement

Life Hacks in Hindi: बेस्ट और स्मार्ट लाइफ हैक्स

अगर आप अपने Daily Life में रोजाना के करने वाले काम को कुछ बेस्ट तरीके से तुरंत करना चाहते हैं तो ये Life hacks in Hindi पोस्ट आपके लिए बहुत Amazing है यहाँ Daily kaam aane wale life hacks in Hindi यानि हिन्दी में है ये लाइफ हैक्स जानने के बाद आप अपने काम को बहुत ही स्मार्ट तरीके से करना सीख जायेंगें| अगर किसी भी चीज को करना का हैक्स आपको पता है तो उस चीज को आप और भी जल्दी, एडवांस और स्मार्ट तरीके से कर सकते हैं और अपना समय बचा सकते हैं| हैक्स का मतलब ही होता है कोई जुगाड़, तरकीबें, टिप्स, ट्रिक्स या कोई बेस्ट स्मार्ट idea किसी चीज को करने के लिए|

Mobile fast charge kaise kare?

मोबाइल को जल्दी और फ़ास्ट चार्ज करने के लिए फोने को Airplane Mode (Flight Mode) में कर दें, मोबाइल में ये ऑप्शन रहता है इसे बस Airplane Mode (Flight Mode) ऑन कर दें, और फोन को चार्ज में लगा दे, अब आपका फोन बहुत तेजी से चार्ज हो जायेगा| क्योंकि अब नेटवर्क, GPS, वायरलेस रिसीवर, Apps इत्यादि Background में run होने वाले ये सभी चीजें बंद हो चुकी है जिससे चार्जिंग स्पीड 25% से 30% तक बढ़ जाती है।

Pro Tip: चार्जिंग होते time अपने फोन का बैक कवर निकाल दीजिये, क्योंकि ओवरहीटिंग से फोन की Battery Management चिप चार्जिंग स्पीड को धीमा कर देती है।


दूध और दाल को उफनकर गिरने से कैसे बचाएं?

अक्सर दूध या डाल भगोने में उफनकर चूल्हा पर गिरने लगता है, इसे रोकने के लिए अपने भगोने में या जिस बरतन पर आप दूध/डाल रखे है उसके उपर बीचो-बीच एक लकड़ी का बना हुआ चमच्च रख दीजिये, अब जब वह उफनकर उसे लकड़ी के चमच्च से लगेगा तो वह तुरंत निचे बरतन में शांत हो जायेगा| इसका कारण है दूध में मौजूद वसा (fat) और प्रोटीन भाप के साथ मिलकर ऊपर एक झागदार परत बनाते हैं और जब उबलते दूध का गर्म झाग ऊपर उठकर उस ठंडी लकड़ी से टकराता है, झाग के बुलबुलों का सतही तनाव (Surface Tension) टूट जाता है, झाग तुरंत फूटकर भाप बन जाता है और दूध का स्तर वापस नीचे बैठ जाता है।

Pro Tip: अब प्रो-टिप ये है कि चमचा/चमच्च केवल लकड़ी का ही होना चाहिए; स्टील या एल्युमिनियम का चम्मच गर्म होकर काम नहीं करेगा।


बिना प्रेस (Iron) के कपड़ों की सिलवटें हटाये (Bathroom Steam Hack)

Bina press kapde iron kaise kare करने के लिए जब भी आप गर्म पानी से नहाने जाते हैं तो उस कपड़े को उसी जगह थोडा दूर लटका दीजिये, अब गर्म पानी से निकलने वाली भाप (Steam) कपड़े के प्राकृतिक धागों (फैब्रिक फाइबर्स) में जायेगा और नमी, गर्मी मिलकर खिंचे हुए धागों को रिलैक्स कर देती हैं, उसके बाद कपड़े को 2 मिनट के लिए खुली हवा में हिलाकर सुखा लीजिये बस अब आपका कपड़ा बिल्कुल press किया हुआ दिखेगा।

प्रो-टिप (Pro Tip): अगर तुरंत कहीं निकलना है, तो सिलवटों पर पानी की हल्की फुहार मारें और 30 सेकंड के लिए हेयर ड्रायर (Hair Dryer) की गर्म हवा लगायें, ठीक हो जायेगा|


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या Aeroplan/Flight mode में फोन चार्ज करने से बैटरी खराब होती है?
उत्तर: नहीं, ऐसा करने से फोन ज्यादा ठंडा रहता है, जो बैटरी की Life के लिए अच्छा होता है।

Post a Comment

0 Comments