Advertisement

Responsive Advertisement

Top 10 Interesting Facts in Hindi - अमेजिंग रोचक तथ्य

अगर आप भी अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाना चाहते हैं या किसी को अपनी स्मार्टनेस से हैरान करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है। आज हम आपको दुनिया के Top 10 Interesting facts यानि रोचक तथ्यों (Interesting Facts) के बारे में बताएंगे, जो सबसे ज्यादा हैरान करने वाले है|

अगर आप भी अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाना चाहते हैं या किसी को अपनी स्मार्टनेस से हैरान करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है। आज हम आपको दुनिया के Top 10 Interesting facts यानि रोचक तथ्यों (Interesting Facts) के बारे में बताएंगे, जो सबसे ज्यादा हैरान करने वाले है|
Top 10 Best Interesting facts in Hindi

1. शहद कभी खराब नहीं होता (Honey Never Spoils)
क्या आप जानते हैं? कि शहद दुनिया का इकलौता ऐसा खाद्य पदार्थ यानि चीज है जो हजारों सालों तक बिना ख़राब हुए सुरक्षित रह सकता है? पुरातत्वविदों (Archaeologists) को प्राचीन मिस्र के पिरामिडों में 3000 साल पुराना शहद मिला है, जो आज भी खाने लायक स्थिति में, मतलब आज में ये ख़राब नहीं हुआ है। इसमें नमी न होने के कारण बैक्टीरिया पनप नहीं पाते है और इसलिए शहद कभी ख़राब नहीं होते है।

2. ऑक्टोपस के 3 दिल और 9 दिमाग (Octopus Facts)
ऑक्टोपस समुद्र के गहरे पानी में रहने वाला एक जानवर है, ऐसा मानिये कि ये एक तरह से एलियन से कम नहीं हैं। इसके पास 3 दिल, 9 दिमाग होता है और इसका खून नीले रंग का होता है| इसका main दिमाग इसके शरीर को चलाता है, कण्ट्रोल करता है और बाकी के 8 छोटे दिमाग इसके 8 हाथों को चलाने में मदद करता है|

3. सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह: शुक्र (Venus is the Hottest Planet)
अक्सर लोग सोचते हैं कि जो ग्रह (Planet) सूर्य के पास होगा वो सबसे ज्यादा गर्म होगा, और सूर्य के के सबसे पास 'बुध' (Mercury) प्लानेट है लेकिन यह सबसे गर्म नहीं है| असल में शुक्र (Venus) सबसे गर्म ग्रह है। इसका तापमान 475°C तक रहता है क्योंकि इसका वायुमंडल कार्बन डाइऑक्साइड से भरा है जो गर्मी को सोख लेता है।

4. पृथ्वी पर पेड़ों की संख्या और आकाशगंगा के तारे
नासा (NASA) के शोध (Research) के अनुसार, हमारी आकाशगंगा (Milky Way) में लगभग 100 से 400 अरब तारे (Stars) हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? धरती पर पेड़ों की संख्या इससे भी बहुत ज्यादा है। पृथ्वी पर लगभग 3 ट्रिलियन (3 लाख करोड़) पेड़ हैं।

5. मोनालिसा की पेंटिंग का रहस्य (Mona Lisa Mystery)
दुनिया की सबसे पोपुलर 'मोनालिसा' पेंटिंग है, यह मोनालिसा का पेंटिंग/ चित्र है ये अपनी मुस्कान के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन एक रोचक फैक्ट यह है कि इस पेंटिंग में मोनालिसा की भौहें (Eyebrows) नहीं हैं। कहा जाता है कि सफाई के दौरान या पेंटिंग बहुत पुराने होने के कारण वक्त के साथ वे मिट गईं, या शायद कलाकार ने उन्हें बनाया ही नहीं था।

6. इंसान और केले का DNA (Human vs Banana DNA)
जेनेटिक्स की बात करें तो इंसान और केले में बहुत समानता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इंसान का DNA केले के DNA से 50% तक मेल खाता है। यह सुनने में अजीब है, लेकिन सच है कि पृथ्वी पर सभी जीवित प्राणियों का मूल स्रोत (Source) एक ही है।

7. समुद्र में छिपा है सोने का खजाना (Gold in the Ocean)
दुनिया भर के महासागरों में इतना सोना घुला हुआ है कि अगर उसे निकालकर धरती के हर व्यक्ति में बांट दिया जाए, तो हर इंसान के पास 4 किलो सोना होगा। हालांकि, इसे निकालना इतना महंगा और कठिन है कि अभी यह नामुमकिन के बराबर है।

8. लाइटर का आविष्कार माचिस से पहले हुआ (Lighter vs Matchbox)
इतिहास का एक मजेदार fact यह है कि Lighter का आविष्कार 1823 में हुआ था, और उसके बाद माचिस का आविष्कार इसके 3 साल बाद यानी 1826 में हुआ। पहला लाइटर 'डोबेरिनर का लैंप' कहलाता था।

9. स्लॉथ अपनी सांस 40 मिनट तक रोक सकते हैं
स्लॉथ (Sloth) को दुनिया का सबसे सुस्त जानवर माना जाता है। लेकिन पानी के अंदर ये कमाल के तैराक होते हैं। स्लॉथ पानी के अन्दर अपनी सांस को 40 मिनट तक रोक सकते हैं, जो कि डॉल्फिन की तुलना में ये बहुत अधिक समय है।

10. अंतरिक्ष में सुनाई नहीं देती कोई आवाज (Silence in Space)
क्या आप जानते है ? अंतरिक्ष (Space) में पूरी तरह सन्नाटा होता है। क्योंकि वहां ध्वनि की लहरों (Sound Waves) को ले जाने के लिए कोई वायुमंडल यानि हवा ही नहीं है, इसलिए वहां अगर कोई बड़ा धमाका भी हो जाए, तो भी आपको कुछ सुनाई नहीं देगा।

निष्कर्ष (Conclusion)
ये थे सबसे ज्यादा Mind Blowing Facts. उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और अनोखी, इंटेरेस्टिंग जानकारियों और मजेदार Rochak Tathya Facts के लिए हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और इस पोस्ट को शेयर जरूर करें!

Post a Comment

0 Comments