जिस तरह जब पहली पर कोई बच्चा कुछ पढना और सीखना शुरू करता है तो उसे सबसे पहले आसान चीजे पढ़ाते और सीखाते है उसके बाद धीरे-धीरे उसे आगे के चीजों के बारे में पढाया जाता है| इसी प्रकार कंप्यूटर चलाने के लिए भी कंप्यूटर में कई ऐसी बेसिक और आसान चीजें दी गयी है जैसे: पेंट, नोटपैड, वर्डपैड इत्यादि| जिससे आप कंप्यूटर सीखना यानि चलाना Start कर सकते हैं| कंप्यूटर में पेंट भी एक ऐसा ही आसान सॉफ्टवेयर है जिसे आप कंप्यूटर सीखने के लिए सबसे पहले इसे चलाना सीख सकते हैं|
![]() |
| MS Paint |
पेंट (Paint) क्या है?
पेंट को MS Paint, Microsoft Paint और Paint कहते हैं| MS Paint एक Normal Graphics और Drawing editor सॉफ्टवेयर है, यह विन्डोज़ के सभी Version यानि सभी विन्डोज़ में फ्री में दिया रहता है, यह सिस्टम सॉफ्टवेयर है यानि कंप्यूटर में जब विन्डोज़ इनस्टॉल किया जाता है तो माइक्रोसॉफ्ट पेंट विन्डोज़ के साथ Automatic Install हो जाता है, इसे अलग से कंप्यूटर में Install करने की जरुरत नहीं होती है| एम. एस. पेंट कई विन्डोज़ में अलग-अलग तरह के दिखते हैं जैसे विन्डोज़ XP में एम. एस. पेंट अलग look में होते हैं इसमें कुछ काम करने के कुछ Tools left Side में और कुछ tools निचे दिए रहते हैं, वही विन्डोज़ 7, 8, 10 और 11 में सभी Tools और Options ऊपर दिया रहता है|पेंट का Run कमांड "mspaint" और "pbrush" होता है| फाइल बनाने के बाद Save करते समय आप अपने फाइल का एक्सटेंशन चुन सकते हैं वैसे पेंट में फाइल का Default फाइल एक्सटेंशन .bmp होता है| लेकिन आप PNG, JPEG इत्यादि में अपने फाइल को Save कर सकते हैं|


0 Comments