Advertisement

Responsive Advertisement

UPPSC exam का Solved Question Paper.

UPPSC एग्जाम का सोल्व किया हुआ question paper हिन्दी में|

Q1. विन्डोज एवं लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम में एक प्रिंटर को लोकल एरिया नेटवर्क के एक वर्क ग्रुप में शेयर करने के लिए क्रमबद्ध स्टेप लिखें।

Answer: लोकल एरिया कनेक्शन के द्वारा अपना प्रिंटर एक सिस्टम से दूसरे सिस्टम पर शेयर करने के लिए:

स्टेप 1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर में स्टार्ट बटन पर क्लिक करके Devices and Printers ऑप्शन को चुनिए।

स्टेप 2. उसके बाद यहां इनस्टॉल प्रिंटर पर राइट क्लिक कीजिये और Printer properties पर क्लिक कीजिये।

स्टेप 3. उसके बाद आपके सामने एक विंडो खुलेगा, उसमें Sharing टैब पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 4. उसके बाद Share this printer पर चेक कर दीजिये।

स्टेप 5. उसके बाद प्रिंटर का Share Name दिखेगा, इसे आप अपने अनुसार बदल भी सकते हैं।

स्टेप 6. उसके बाद प्रिंटर को Share करने के लिए OK बटन पर क्लिक कीजिये।


Q2. किसी सॉफ्टवेयर को विन्डोज एवं लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम से अनइन्स्टॉल करने के लिए क्रमबद्ध स्टेप लिखें।

Answer: कंप्यूटर से किसी भी सॉफ्टवेयर को अनइंस्टाल करने के लिए:

स्टेप 1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर में स्टार्ट बटन पर क्लिक करके Control Panel खोलिये (या सर्च में Control टाइप करके भी खोज सकते हैं)।

स्टेप 2. उसके बाद Programs (Uninstall a program) ऑप्शन को ओपन कीजिये।

स्टेप 3. उसके बाद आपके सामने एक विंडो खुलेगा, जिसमें कंप्यूटर में इनस्टॉल सभी प्रोग्राम दिखेंगें।

स्टेप 4. अब आप जिस भी प्रोग्राम को अनइंस्टाल करना चाहते हैं उस पर क्लिक करके चुने, और फिर ऊपर मेनू में Uninstall/Change ऑप्शन पर क्लिक कीजिये।

स्टेप 5. उसके बाद सॉफ्टवेयर के इंस्ट्रक्शन को फॉलो करते हुए उसे कंप्यूटर से अनइंस्टाल करें।


Q3. Q: अपने कम्प्यूटर सिस्टम से संलग्न पेरिफेरलों की संख्या चेक करने हेतु लिनक्स एवं विन्डोज OS में क्रम से स्टेप लिखें।

Answer: किसी कंप्यूटर में कितने डिवाइस उससे कनेक्टेड हैं यह देखने के लिए:

स्टेप 1. सबसे पहले कंप्यूटर में Control Panel खोलिये।

स्टेप 2. उसके बाद Control Panel में View by / Sort by में Small icons कर लीजिये।

स्टेप 3. उसके बाद उसमें Device Manager पर क्लिक करके इसे खोलिये (या Run dialog box में डायरेक्ट devmgmt.msc टाइप करके एंटर कीजिये)।

स्टेप 4. उसके बाद एक विंडो खुलेगा, उसमें View टैब पर क्लिक करके Show hidden devices पर क्लिक करके आप कंप्यूटर से कनेक्टेड सभी डिवाइस को देख सकते हैं।


Q4. Q: एम० एस० वर्ड डॉक्यूमेंट फाइल में निम्न कार्यों को करने के लिए स्टेप लिखें :

(a) बोल्ड (हर वाक्य का पहला शब्द)

(b) इटैलिक (केवल पहला पैराग्राफ)

(c) हर पैराग्राफ को जस्टिफाई करना

Answer: (a) बोल्ड करने के लिए: सबसे पहले उस शब्द को सेलेक्ट कीजिये जिसे आप बोल्ड करना चाहते हैं और Bold टूल (Ctrl + B) पर क्लिक करके उसे बोल्ड कर दीजिये।

(b) इटैलिक करने के लिए: केवल पहला पैराग्राफ सेलेक्ट कीजिये और उसके बाद Italic टूल (Ctrl + I) पर क्लिक करके इटैलिक कर दीजिये।

(c) जस्टिफाई करने के लिए: सभी पैराग्राफों को एक साथ सेलेक्ट कर लीजिये, उसके बाद Justify एलाइनमेंट (Ctrl + J) पर क्लिक करके जस्टिफाई कर दीजिये।


Q5. Q: Cc और Bcc में e-mail के अन्तर्गत क्या अन्तर है? एक पिक्चर या अटैचमेन्ट को, जो कि e-mail से भेजा गया है, कैसे प्रिंट करायेंगे?

Answer: CC (Carbon Copy): इसमें आप उन सभी लोगों की ईमेल आईडी डाल सकते हैं जिन्हें आप ईमेल की एक-एक कॉपी भेजना चाहते हैं। इसमें सभी प्राप्तकर्ताओं को एक-दूसरे की ईमेल आईडी दिखाई देती है।

० BCC (Blind Carbon Copy): इसमें जिन लोगों को जोड़ा जाता है, उन्हें ईमेल की कॉपी तो मिल जाएगी पर उन्हें इस मेल से सम्बंधित अन्य लोगों के ईमेल के बारे में पता नहीं चलेगा। इससे सभी Users की privacy safe रहती है।

० अटैचमेंट / पिक्चर प्रिंट करना: अगर आपको मेल में कोई अटैचमेंट भेजा गया है जिसमें कोई फोटो या फाइल है तो उन्हें आप ओपन करने के बाद राइट साइड में ऊपर दिए Print ऑप्शन पर क्लिक करके प्रिंट कर सकते हैं या उन्हें डाउनलोड करने के बाद ओपन करके भी प्रिंट निकाल सकते हैं।


Q6. अपने नाम का एक फोल्डर e-mail में कैसे बनाएँगे तथा इनबॉक्स की कुछ मेलों को अपने इस फोल्डर में कैसे भेजेंगे, चरण सहित लिखें।

Answer: अपने नाम का एक फोल्डर ईमेल बनाना तथा इनबॉक्स की कुछ मेलों को इस फोल्डर में भेजने के लिए स्टेप्स:

स्टेप 1. सबसे पहले अपने ईमेल में लॉगिन कर लीजिये।

स्टेप 2. राइट साइड में Settings आइकॉन पर क्लिक करके Settings Options को चुनिए।

स्टेप 3. अब ऊपर Labels पर क्लिक कीजिये।

स्टेप 4. उसके बाद Create New label पर क्लिक करें, उसके बाद यहाँ Folder का नाम देकर OK कीजिये।

स्टेप 5. जिस ईमेल को इस फोल्डर के अंदर भेजना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कीजिये (Check लगा दीजिये) और ऊपर मेनू में Move ऑप्शन पर क्लिक करके उस फोल्डर को चुनिए।


Q7. e-mail में एड्रेस बुक कैसे स्टोर करेंगे?

Answer: ईमेल में एड्रेस बुक स्टोर करने के लिए:

स्टेप 1. सबसे पहले अपने जीमेल अकाउंट में लॉगिन कर लीजिये।

स्टेप 2. राइट साइड में Google Apps ऑप्शन में जाकर Contacts पर क्लिक कीजिये।

स्टेप 3. अब आपके सामने एक नया टैब खुलेगा जहाँ आप नए कांटेक्ट जोड़ सकते हैं या लेफ्ट साइड में More / Import & Export ऑप्शन पर क्लिक करके एड्रेस बुक (Contacts) को Import कर सकते हैं।


Q8. होटल के कस्टमरों के सभी डिटेलों को कन्फर्म करने हेतु एक वर्ड डॉक्यूमेंट को किसी क्लाइन्ट सेट को भेजा जाता है। गलती से इस डॉक्यूमेंट में होटल का नाम 'Pitmedden Hotel' की जगह 'Pitmoodle Hotel' कई जगह लिखा गया है।

(a) क्या एक ऑपरेशन से सारे डॉक्यूमेंट में नाम बदलना सम्भव है?

(b) यदि हाँ, तो कौन-सा गुण इस्तेमाल होगा?

(c) उपर्युक्त उदाहरण में इस गुण का कैसे इस्तेमाल करेंगे?

Answer: (a) हाँ, एक ही ऑपरेशन से पूरे डॉक्यूमेंट में नाम बदलना सम्भव है।

(b) इसके लिए Find and Replace ऑप्शन (गुण) का इस्तेमाल होगा।

इस्तेमाल करने का तरीका:
1. Home टैब में जाकर राइट साइड में ऊपर दिए Replace ऑप्शन को चुनिए (या कीबोर्ड शॉर्टकट Ctrl + H दबाएँ)।

2. Find what वाले बॉक्स में गलती से लिखा गया शब्द Pitmoodle Hotel लिखें।

3. Replace with वाले बॉक्स में सही शब्द Pitmedden Hotel लिखें।

4. Replace All (या Replace) पर क्लिक कर दें। Ok करते ही पूरे डॉक्यूमेंट में नाम एक साथ बदल जाएगा।


Q9. एक ब्रोशर को पब्लिश करने से ठीक पहले इसका एक पैराग्राफ पेज नं० 1 से डिलीट हो गया। पेज नं० 2 का टेक्स्ट, पेज नं० 1 में स्वतः शिफ्ट न हो जाए, इसके लिए कौन-सा फीचर एम० एस० वर्ड में प्रयोग करेंगे और कैसे?

Answer: इसके लिए MS Word में Insert मेनू में जाकर Page Break फीचर का इस्तेमाल करेंगे। पेज नं० 1 पर जो पैराग्राफ बचा है, उसके अंत में माउस कर्सर रखें और उसके बाद Insert मेनू में जाकर Page Break (या Ctrl + Enter) पर क्लिक कर दीजिये। ऐसा करने से नीचे का पेज Break हो जाता है और पेज नं० 2 का टेक्स्ट स्वतः पेज नं० 1 पर शिफ्ट नहीं होगा।


Q10. एम० एस० पावरपॉइंट में आप पासवर्ड कैसे सेट करेंगे?

Answer: एम. एस. पावरपॉइंट में पासवर्ड लगाने के लिए:

स्टेप 1. पावरपॉइंट के लेफ्ट साइड में दिए Office Button (या File मेनू) पर क्लिक करें।

स्टेप 2. इसमें Prepare (या Info) ऑप्शन पर जाएँ।

स्टेप 3. Encrypt Document पर क्लिक करके अपना पासवर्ड डालें और सेट कर दें।


Q11. आप एम० एस० वर्ड में अपने वर्ड डॉक्यूमेंट में एक ऑनलाइन फोटो कैसे संलग्न करेंगे?

Answer: एम. एस. वर्ड डॉक्यूमेंट में ऑनलाइन फोटो लगाने के लिए:

स्टेप 1. एम. एस. वर्ड के Insert मेनू में जाएँ।

स्टेप 2. इसमें Online Pictures वाले टूल पर क्लिक कीजिये।

स्टेप 3. उसके बाद आपके सामने फोटो खोजने की विंडो ओपन हो जाएगी, वहाँ से आप ऑनलाइन फोटो सर्च करके Insert कर सकते हैं।


Q12. अपने वर्ड डॉक्यूमेंट में एक कस्टम वाटर मार्क आप कैसे बनाएँगे?

Answer: एम. एस. वर्ड डॉक्यूमेंट में कस्टम वॉटरमार्क लगाने के लिए:

स्टेप 1. एम. एस. वर्ड में Page Layout (या Design) मेनू पर क्लिक करें।

स्टेप 2. Watermark ऑप्शन पर क्लिक करके Custom Watermark ऑप्शन को चुनिए।

स्टेप 3. अब एक विंडो खुलेगी, इसमें आप Text Watermark या Picture Watermark को चुनकर अपना Custom Watermark लगा सकते हैं।


Q13. एम० एस० वर्ड का प्रयोग करते हुए अपने इमेज में कैप्शन डालने हेतु क्रमबद्ध स्टेप लिखें।

Answer: एम. एस. वर्ड में इमेज पर कैप्शन डालने हेतु स्टेप्स:

स्टेप 1. सबसे पहले जिस इमेज में कैप्शन डालना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।

स्टेप 2. उसके बाद References मेनू में Insert Caption पर क्लिक कीजिये (या इमेज पर राइट क्लिक करके भी Insert Caption चुन सकते हैं)।

स्टेप 3. अब आपके सामने विंडो खुलेगी, इसमें Figure, Caption Position, New Label आदि चुनकर OK कीजिये, इमेज पर कैप्शन लग जाएगा।


Q14. एम० एस० एक्सेल में एक सेल के भीतर टेक्स्ट को रैप करने हेतु क्रमबद्ध स्टेप लिखें।

Answer: एम. एस. एक्सेल में एक सेल के भीतर टेक्स्ट को Wrap करने के लिए:

स्टेप 1. जिस सेल का टेक्स्ट रैप करना है, उस सेल को सेलेक्ट करें।

स्टेप 2. Home मेनू में जाएँ।

स्टेप 3. Alignment ग्रुप में Wrap Text टूल पर क्लिक करें। (ऐसा करने से जो टेक्स्ट सेल से बाहर निकल रहा होगा, वह उसी सेल में नीचे की लाइन में शिफ्ट हो जाएगा।)


Q15. एम० एस० एक्सेल शीट में लाइन (रो) या स्तम्भ (कॉलम) के न्यूमेरिकल कन्टेन्ट को आप शीघ्रता से कैसे जोड़ेंगे?

Answer: फॉर्मूला द्वारा: एक्सेल शीट में =SUM( फॉर्मूला लगाएँगे और ब्रैकेट में सभी अंकों/सेल्स को सेलेक्ट करके Enter दबाने पर उनका Total आ जाएगा।

या AutoSum द्वारा: Home मेनू में जाकर AutoSum (∑) पर क्लिक करके भी जोड़ सकते हैं; इसके लिए पहले अंकों को सेलेक्ट करें और AutoSum पर क्लिक कर दें।


Q16. Pivot टेबल में स्वतः क्रमबद्धता को रोकने के लिए स्टेपों को लिखें।

Answer: स्टेप 1: Pivot टेबल के किसी भी सेल को सेलेक्ट करें।

स्टेप 2: Ribbon में PivotTable Tools या Option मेनू में जाएँ।

स्टेप 3: लेफ्ट साइड में Generate GetPivotData पर क्लिक करके Check हटाकर इसे ऑफ कर सकते हैं या ऑन कर सकते हैं।


Q17. Q: यदि कोई फाइल/डॉक्यूमेंट 'delete' बटन से डिलीट हो गया है, तो उसे आप कैसे वापस लाएँगे?

Answer: यदि कोई फ़ाइल/डॉक्यूमेंट Delete बटन से डिलीट हो गया है, तो उसे आप कंप्यूटर के Recycle Bin में जाकर Restore करके वापस ला सकते हैं। Recycle Bin का आइकॉन अक्सर आपके कंप्यूटर के डेस्कटॉप पर होता है।


Q18. गूगल से IRCTC का पता आप कैसे ढूँढेंगे? इलाहाबाद से कानपुर के लिए IRCTC से एक टिकट बुक कराने के लिए क्रमबद्ध स्टेप लिखें। यदि टिकट बुक हो चुका है, तो फिर आप बोर्डिंग पॉइंट (प्लेस) कैसे

बदलेंगे?

Answer: स्टेप 1. गूगल से पता खोजना: गूगल में 'IRCTC' टाइप करेंगे और IRCTC की ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करेंगे।

स्टेप 2. टिकट बुक करना:
• सबसे पहले IRCTC साइट पर अपना अकाउंट बनाकर लॉगिन कर लीजिये।

• उसके बाद इलाहाबाद से कानपुर के लिए स्टेशन, ट्रेन का नाम, क्लास और तारीख चुनकर टिकट बुक कर सकते हैं।

स्टेप 3. बोर्डिंग पॉइंट बदलना / कैंसल करना:
• टिकट बुक होने के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करके Booked Ticket History में जाएँ और निर्देशानुसार Change Boarding Point का चुनाव करें या आवश्यकतानुसार टिकट Cancel कर सकते हैं।


Q19. किसी चार्ट को आप एम० एस० एक्सेल से एम० एस० पावरपॉइंट में कैसे एम्बेडेड करेंगे?

Answer: स्टेप 1. सबसे पहले उस चार्ट को MS Excel में कॉपी (Ctrl + C) कर लीजिये।

स्टेप 2. उसके बाद MS PowerPoint में Home मेनू में Paste ऑप्शन में जाकर Paste Special पर क्लिक कीजिये।

स्टेप 3. Paste Special विंडो खुलेगी, इसमें Paste Link पर क्लिक करके एक्सेल चार्ट को पेस्ट कर लीजिये। (Paste Link करने से अब एक्सेल चार्ट MS Excel से MS PowerPoint में लिंक हो जाता है, जिससे Excel में बदलाव करने पर PowerPoint में भी चार्ट अपडेट हो जाता है।)

Post a Comment

0 Comments